कोपागंज में आयोजित आल इंडिया फुटबाल प्रतियोगिता की विजेता कोपागंज स्पोर्टिंग क्लब को ट्राफी प्र
कोपागंज स्पोर्टिंग क्लब ने बुधवार को ऑल इंडिया फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया। फाइनल मुकाबले में उसने बलिया स्पोर्टिंग क्लब को 2-1 से हराया। विजेता टीम को बाइक और उपविजेता को स्कूटी दी गई।
फाइनल का शुभारंभ समाजसेवी अजय जायसवाल, बहुजन समाज पार्टी के नगर अध्यक्ष मौलाना फिरोज आलम ने किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
कोपागंज स्पोर्टिंग क्लब ने दो गोल दागकर बढ़त बनाई, जबकि बलिया स्पोर्टिंग क्लब एक ही गोल कर सका। निर्धारित समय तक एक गोल की बढ़त बनाए रखते हुए कोपागंज स्पोर्टिंग क्लब ने मुकाबला जीत लिया।
समापन पर अजय जायसवाल ने विजेता टीम को ट्रॉफी और होंडा की बाइक भेंट की। उपविजेता बलिया स्पोर्टिंग क्लब को स्कूटी दी गई। वरिष्ठ पत्रकार मुनीर आलम को भी उनकी पत्रकारिता के लिए सम्मानित किया गया।