फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे का ज्ञान ही गुरुजी की असली पहचान:बीएसए

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर। दीपदेव इंटर कॉलेज हलधरपुर के सभागार में शुक्रवार को शिक्षक संकुल उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि बच्चे का ज्ञान ही गुरुजी की असली पहचान है। शिक्षकों का आह्वान किया कि रतनपुरा ब्लाक के बीईओ डॉ. राजेश चतुर्वेदी ने जनवरी 2021 तक रतनपुरा शिक्षा क्षेत्र को प्रेरक शिक्षा क्षेत्र के रूप में बनाने का जो संकल्प लिया है उसे पूर्ण करने के लिए सभी शिक्षक पूर्ण मनोयोग से लग जाएं। कहा कि शैक्षिक दिशा एवं दशा बदलने के लिए जीतोड़ परिश्रम करना होगा। उपदेश देने के बजाय अपने को आदर्श शिक्षक के रूप में प्रस्तुत करना होगा। सभी शिक्षक पहले अपने विद्यालय को प्रेरक विद्यालय बनाने में जुट जाएं। कहा कि जब उनका विद्यालय प्रेरक विद्यालय बन जाएगा तो संकुल के जितने भी विद्यालय हैं उन्हें प्रेरक बनाने का कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि 30 सितंबर तक सभी विद्यालय प्रेरक विद्यालय के रूप में विकसित हो जाएं और 31 दिसंबर तक सभी संकुल प्रेरणा संकुल बन जाए तो जनवरी 2021 में रतनपुरा ब्लाक संपूर्ण देश और प्रदेश में अपनी एक नई पहचान बना सकेगा। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी डॉ राजेश कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि हमारी पूरी टीम मनोयोग के साथ उस लक्ष्य की प्राप्ति में आगे बढ़ेगी। लक्ष्य प्राप्त कर अपना स्थान बनाएगी। सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए व्हाट्एप ग्रुप बनाकर सभी शिक्षक एक दूसरे के संपर्क में रहें और प्रत्येक शिक्षक कोई न कोई नवाचार शिक्षा पद्धति लाएं। इस अवसर पर शिक्षक अरुण सिंह के निर्देशन में बालिकाओं ने आकर्षक मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर जिला समन्वयक सीडी यादव, अजीत कुमार गुप्त, सुबोध श्रीवास्तव, सुनील कुमार वर्मा, राजकुमार सिंह, प्रतिभा वर्मा, दीपक सिंह आदि शामिल रहे। अध्यक्षता विद्यालय के प्रबंधक प्रेमशंकर सिंह ने की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें