फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: साधु वेश में आया अपहरणकर्ता, छात्रा को अगवा करने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहाना। भाटपार सोफीगंज में स्कूल जा रही छात्रा को साधु के वेश में आए अपहरणकर्ता ने चाकू के दम पर अगवा करने की कोशिश की। लेकिन बहादुर छात्रा ने शोर मचा कर ग्रामीणों को जुटा लिया। गांव के लोगों ने अपहरणकर्ता को पकड़ लिया। इस तरह एक बड़ी घटना को रोक दिया गया। इस मामले में पीड़िता की मां ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भाटपारा सोफीगंज निवासी 10 वर्षीय तस्मीना पुत्री मुदस्सिर ऊर्फ मुन्ना अल्पाइन कॉन्वेंट पब्लिक स्कूल में कक्षा 3 की छात्रा है। उसकी मां रोज उसे विद्यालय पहुंचाने जाती थी। लेकिन किसी कारण से मां के न जाने पर तस्मीना अकेले ही बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे विद्यालय जा रही थी। रास्ते में पशु अस्पताल के निकट बागीचे में सुनसान स्थान पर पहले से साधु वेश में एक व्यक्ति ने बच्ची को पकड़ लिया। उसे अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगा। बच्ची के विरोध करने पर चाकू निकालकर धमकाया। मुंह बंद कर दिया। लेकिन बच्ची के शोर मचाने पर घटनास्थल से कुछ दूरी पर मनरेगा में काम कर रहे मजदूरों ने देखा। एकजुट हो गए। इस शोर सुनकर अपहरणकर्ता भागने लगा। लेकिन शोर सुनकर गांव के लोगों और राहगीरों ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया। पुलिस को बुलाकर उसे सौंप दिया। कोतवाली में पूछताछ और तलाशी लेने पर संदिग्ध के पास से मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान अमजद पुत्र जलील गांव माहपुर मुहम्मदाबाद गोहाना के रूप में हुई। घटना के संबंध में पीड़ित किशोरी की मां रूबीना ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।

गांव वालों ने जानकारी दी। पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को थाने ले आई । पूछताछ में उसने खुद को भिक्षा मांगने वाला बताया है। पीड़ित किशोरी के परिवार वालों को बुलाया गया है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक,मुहम्मदाबाद गोहना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें