चिरैयाकोट। थाना क्षेत्र के विभिन्न गावों से पुलिस ने रविवार को जमीनी मारपीट पर आमादा 17 लोगों को गिरफ्तार किया। सभी का शांति भंग की धारा में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। क्षेत्र के ग्राम मुसेपुर बहलोलपुर में एक पक्ष के दबंग सरकारी खड़ंजा उखाड़ कर दीवार जोड़ रहे थे। दूसरे पक्ष के लोगों ने विरोध किया तो मारपीट पर उतारू हो गए।
पुलिस ने माधो यादव, राजेंद्र यादव, सुमित यादव, अवधेश यादव, रामजनम यादव, निर्मोही यादव, हरिहर यादव, अनिल यादव, श्रीनाथ यादव को गिरफ्तार किया। वहीं, ग्राम चक सहजा में एक पक्ष के लोग पुराना कुंआ पाट रहे थे। इसके विरोध करने पर दो पक्षों में तनाव हो गया। पुलिस ने यहां से वीरेंद्र राम को गिरफ्तार किया। उधर ग्राम अमरसेपुर में हुए विवाद में अजीत यादव, विनोद यादव, सूरज पासवान, सुखराम, दीपक, मेवाती, बेंचू को पुलिस ने गिरफ्तार किया।