वलीदपुर। स्थानीय नगर के बीआरके इंटर कॉलेज के मैदान में चल रहे राज्यस्तरीय यंग मुस्लिम स्पोर्टिंग क्लब वलीदपुर फुटबॉल टूर्नामेंट का क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मैच खेला गया।
पहला क्वार्टर फाइनल मैच मऊ और सरैया आजमगढ़ के बीच खेला गया। मऊ ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सरैया आजमगढ़ को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। पहला सेमीफाइनल पीपीगंज गोरखपुर और केराकत जौनपुर के बीच खेला गया। केराकत जौनपुर ने पीपीगंज गोरखपुर को हराकर फाइनल में जगह बनाई। सरैया आजमगढ़ और स्पोर्टिंग क्लब मऊ के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला गया। मऊ ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए सरैया आजमगढ़ को 5-4 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाया।
पहला सेमीफाइनल पीपीगंज गोरखपुर और केराकत जौनपुर के बीच खेला गया। केराकत जौनपुर ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पीपीगंज गोरखपुर को 4-2 से हराकर फाइनल में जगह बनाया। संवाद