फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिदिन तीन हजार फार्मर रजिस्ट्री कराने का रखें लक्ष्य : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने बुधवार को कृ़षि भवन स्थित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नौ ब्लाक के ग्राम पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री की प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने प्रतिदिन लगभग 3000 फार्मर रजिस्ट्री कराए जाने का लक्ष्य निर्धारित कर कार्य करने के निर्देश दिया।
विज्ञापन

उन्होंने वहां पर तैनात कर्मचारियों को उन किसानों पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिया, जिनकी फार्मर रजिस्ट्री तैयार करने में कोई तकनीकी समस्या नहीं है।
इसके लिए उन्होंने अपर जिला कृषि अधिकारी तथा एडीओ पंचायत को ब्लॉक स्तर पर साथ मिलकर काम करने को भी कहा। कंट्रोल रूम को प्रभावी बनाने हेतु कार्मिकों को प्रशिक्षित करने के भी निर्देश दिया।
विज्ञापन



2.85 लाख को मिल रहा पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ
डीएम की समीक्षा में जिला कृषि अधिकारी सोमप्रकाश गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में जनपद के कुल 306603 किसान भारत सरकार के पोर्टल पर पंजीकृत हैं, जिनमें से सत्यापन के उपरांत 285051 लोगों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है। पीएम किसान सम्मान निधि पाने वाले लोगों में से कुल 154490 लोगों का फार्मर रजिस्ट्री का कार्य पूर्ण हो चुका है, जो कुल का 54.20% है। इसके अलावा पीएम किसान सम्मान निधि न पाने वाले शेष किसानों में से 17764 लोगों का भी फॉर्म रजिस्ट्री हो चुका है। इस प्रकार जनपद में कुल 172154 लोगों की यूनिक
योजनाओं का लाभ लेने में होगी सहूलियत
जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री कराने के लाभों को बताते हुए कहा कि इससे किसान की बिखरी हुईं जोत एक यूनिक आईडी पर शो करेगी। उनके सारी खतौनी का विवरण एक जगह उपलब्ध होगा। इसके अलावा सरकार द्वारा जारी की जाने वाली योजनाओं में भी सहायता मिलेगी। जिन किसानों का फार्मर रजिस्ट्री नहीं होगा, भविष्य में वे फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना आदि से वंचित भी हो सकते हैं। उन्होंने बताया कि यूनिक आईडी जेनरेट होने के उपरांत केसीसी बनवाने में आसानी रहेगी। साथ ही बैंकिंग लोन लेने में भी सहूलियत हो जाएगी ।बीज एवं खाद प्राप्त करने में भी किसानों को इससे सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें