फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कस्तूरबा की छात्राओं को कराया जाएगा सरकारी दफ्तरों का विजिट

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में अध्ययनरत छात्राओं का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। माह के अंतिम शनिवार को उन्हें थाना, बैंक, पोस्ट ऑफिस आदि दफ्तरों में एक्सपोजर विजिट कराया जाएगा। बाल संसद के जरिये विद्यालय के निर्णयों में उनकी सहभागिता होगी। छात्राओं को एक दिन के लिए वार्डन भी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में रतनपुरा, कोपागंज, घोसी, मुहम्मदाबादगोहना, रानीपुर में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय संचालित हैं। इसमें अध्ययनरत छात्राओं में नेतृत्व क्षमता का विकास किया जाएगा। बालिकाओं की उपस्थिति के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। प्रायः अनुपस्थित रहने वाली बालिकाओं को चिह्नित करके घर-घर संपर्क किया जाएगा। घरेलू हिंसा, सामाजिक कुरीतियों, लिंग भेद, यौन हिंसा, छेड़छाड़ से निपटने के तरीके सिखाए जाएंगे। बालिका शिक्षा के महत्व पर बच्चों से चित्रकला वाद-विवाद चर्चा, बाल अखबार आदि का निर्माण करते हुए प्रदर्शनी लगाई जाएगी। बालिकाओं को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस बाबत जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अनिल चौरसिया का कहना है कि मिशन शक्ति की गतिविधियां चल रही हैं। इसके लिए आवासीय विद्यालयों की वार्डन को गाइडलाइन जारी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें