फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: समय से मिले उपचार तो मानसिक रोग से मिलेगी निजात

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी परिसर में मंगलवार को राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कैंप का उद्घाटन मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नंद कुमार व जिला दिव्यांग अधिकारी डॉ. हंसराज सोनी ने फीता काटकर व दीप प्रज्ज्वलन कर किया। सीएमओ ने कहा कि मानसिक रोग अभिशाप नहीं है, समय से उपचार मिलने पर रोगी पूरी तरह स्वस्थ हो सकते हैं।
विज्ञापन


स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी युसुफ शाह ने बताया गया कि मानसिक रोगियों से भेद-भाव नहीं करना चाहिए। जिला दिव्यांग अधिकारी डॉ. सोनी ने बताया कि मानसिक कार्यक्रम में रोगियों के लिए यूडीआईडी कार्ड बनाया जा रहा है। इससे उनकों उपचार में सहायता मिलती है। कार्यक्रम में चिकित्सा अधिकारी (मानसिक स्वास्थ्य) जिला चिकित्सालय डॉ. रविशंकर पांडेय ने बताया कि मानसिक रोगियों में बार-बार बुरा होेने का विचार, झुंझलाहट, अत्यधिक चिंता, तनाव, हाथों पैरों में कंपन्न होना, हड़बडी में रहना, अंधेरे से भय लगना, नींद न आना, मन में उदासी रहना, भूलने की समस्या, एकाग्रता में कमी, मन में उत्साह की कमी इत्यादि लक्षण हो सकतें हैं। इन अवस्थाओं में कुशल चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें