पूर्व विधायक कपिलदेव यादव के चित्र पर माल्यार्पण करने के लिए खड़े लोग।
पूर्व विधायक कपिलदेव यादव की पुण्यतिथि मंगलवार को नगर स्थित समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेंद्र यादव साधू ने कहा कि कपिलदेव यादव दबे-कुचले और पिछड़ों के नेता थे। वह हमेशा इन्हीं के लिए संघर्ष किए और अपने प्राणों की आहुति दे दी। अपने राजनीतिक जीवन में समाज के उपेक्षित लोगों को मुख्य धारा में लाने के लिए काम किया। पार्टी कार्यालय पर इस दौरान मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष शिवप्रताप यादव मुन्ना, कुद्दुस अंसारी, राजेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
इंदारा संवाददाता के अनुसार मंगलवार को मोहम्मद अली इंटर कालेज इंदारा के प्रांगण में पूर्व विधायक स्व. कपिलदेव यादव की सांतवीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उनकी सपा नेत्री सुमित्रा यादव ने कहा कि कपिलदेव यादव अपने गांव से सात बार लगातार प्रधान और एक बार जिला पंचायत सदस्य रहे। वह 2002 में पहली बार विधायक बसपा से नथूपुर से विधायक बने।
2010 में मझवारा मोड़ के पास कुछ अराजक तत्वों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी। इस दौरान डॉ. रामबिलास यादव, पंकज यादव, नीरज यादव, मुश्ताक अली, रामाकांत, हरिहर यादव, बाबूराम यादव, कैलाश, विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।