फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर कल्पनाथ राय को किया याद

Wed, 04 Jan 2017 11:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,मऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद के विकास पुरुष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. कल्पनाथ राय की जयंती बुधवार को कांग्रेसजनों ने धूमधाम से मनाया। सुबह साढ़े नौ बजे उनके पैतृक गांव सेमरी जमालपुर में उनकी प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर श्रद्घांजलि अर्पित की गई। इसके बाद पतिला व लदुहीं में भी उन्हें श्रद्घांजलि दी गई।
विज्ञापन

 कांग्रेस नेत्री डा. सुधा राय, कांग्रेस पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश बहादूर सिंह, कल्पनाथ राय की पुुत्री वैष्णवी राय, योगेंद्र ओझा व राम निवास राय के नेतृत्व में कोपागंज व जिला अस्पताल में स्थित स्व. कल्पनाथ राय की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों में फल भी बांटा गया। कांग्रेस कमेटी के बकवल स्थित कार्यालय पर भी स्व. राय के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हे श्रद्घांजलि दी गई। कल्पनाथ राय इंटरनेशलन स्कूल में आयोजित श्रद्घांजली सभा में बोलते हुए सुरेश बहादूर सिंह ने कहा कि आज के जनप्रतिनिधियों को उनसे प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। श्रद्घांजली सभा में उपस्थित लोगों को जिला उपाध्यक्ष माधवेंद्र बहादूर सिंह ने अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। वैष्णवी राय ने आए हुए अतिथियों के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर अजय पांडेय, दीनानाथ यादव, जय प्रकाश सिंह, प्रदीप सिंह, स्वामीनाथ राय, रविप्रकाश, सावंत सिंह, सुभाष राम आदि रहे। संचालन योगेंद्र ओझा ने किया।
दोहरीघाट संवाददाता के अनुसार स्व. कल्पनाथ राय की 76वीं जयंती दलीय सीमाओं से ऊपर उठ कर उनकी बहु भाजपा नेत्री डॉ. सीता राय के नेतृत्व में मनाई गई। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से कस्बा स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यक्रम का आयोजन कर धूमधाम से जयंती मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर भाजपा नेत्री डॉ. सीता राय ने क्षेत्र के गरीबों, विकलांगों, विधवाओं को कंबल वितरित किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से केशभान राय, विकास वर्मा, उमा पांडेय, प्रेमचंद्र पटेल, राम दरश सिंह, श्रीकांत श्रीवास्तव, मोती चौहान,प्रह्लाद दास, आशीष शर्मा, पप्पू गुप्ता, मारकंडेय प्रधान, शैलेश राय, लक्ष्मी गुप्ता, शंभू राय, रामानंद राय आदि शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राम अधीन तथा संचालन  जिला मंत्री संतोष राय ने किया।
विज्ञापन

 इसी क्रम में फैंस क्लब की तरफ से बुधवार को विकास पुरुष स्व. कल्पनाथ राय की जयंती मनाई गई। इस दौरान स्व. कल्पनाथ राय की पुत्री चंद्रलेखा राय  ने बाजार स्थित अस्पतालों में जाकर मरीजों को फल और मिष्ठान का वितरण  किया। इस दौरान जयप्रकाश राय, सुबाष गुप्ता, अमरनाथ गौड़, नंदन  मौर्या, दुर्गेश राय, जनार्दन मौर्या, डॉ.वीके श्रीवास्तव, डा.पीसी राय, गणेश प्रभाकर, विनय राय तिवारी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें