ोहरीघाट ब्लॉक स्थित पिडसुई (बेलगडही) में श्री मारुती महायज्ञ के शुभारंभ पर निकली कलश यात्रा में श
- फोटो : MAU
अमिला। दोहरीघाट ब्लॉक स्थित पिड़सुई (बेलगडही) में श्री मारुति महायज्ञ के लिए मंगलवार को श्रद्धालुओं ने गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा में कुंवारी कन्याएं तथा महिलाएं सिर पर कलश धारण किए हुए मंगलगीत गाते हुए चल रही थीं। महिलाओं ने हुड़हडा स्थित दोहरीघाट पंप कैनाल के मुख्य नहर से विधि विधान से कलश में जल भर कर यात्रा का शुभारंभ किया। यज्ञ आयोजक बृजभूषण सिंह के नेतृत्व में कलश यात्रा पिड़सुई अहिलासपुर होते हुए बेलगड़ही यज्ञ स्थल पर पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान उछावल सिंह, बृजभूषण सिंह, महातम सिंह, मृत्युंजय सिंह, शशिकांत सिंह, प्रशांत, अभय सिंह, सुजीत सिंह, सुभाष सिंह, हंसराज सिंह, दल सिंगार सिंह, संजय सिंह, विश्वनाथ सिंह मौजूद रहे।