फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 51 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
अमिला में 51फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा में शामिल महिला
विज्ञापन
घोसी तहसील क्षेत्र के अमिला नगर पंचायत में 51 फीट ऊंची श्री संकट मोचन महाबली हनुमान जी की भव्य प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें हजारों की संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन

श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर डीजे की धुन और जय श्रीराम के गगनभेदी नारों के साथ पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। यह यात्रा पावन सरयू नदी के दोहरीघाट तट से शुरू होकर मंदिर परिसर तक पहुंची।
श्रद्धालुओं ने सरयू के जल को कलश में भरकर पूरे विधि-विधान के साथ यात्रा में भाग लिया। लगभग एक किलोमीटर लंबी इस यात्रा में भक्ति और आस्था का अनूठा संगम देखने को मिला।
विज्ञापन

मुख्य पुजारी मनमोहन तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश जल को विधिवत मंडप में स्थापित कराया। इसके साथ ही मंडप प्रवेश कार्यक्रम संपन्न हुआ। सुबह से ही पूरे आयोजन स्थल पर धार्मिक वातावरण और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार बना रहा।
आयोजन समिति के अनुसार, यह धार्मिक महोत्सव 2 अप्रैल तक चलेगा। इस दौरान प्रतिदिन शाम 6 बजे से 9 बजे तक मानस प्रवचन और रात्रि 9 बजे से सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। समापन अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन होगा। चौकी प्रभारी सूरज सिंह पुलिस बल व पीएसी के साथ मंदिर परिसर से लेकर सरयू तट तक मुस्तैद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें