फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काकोरी के नायकों को लोगों ने किया नमन

Wed, 20 Dec 2017 12:08 AM IST
mau news
विज्ञापन
जुलूस निकालते क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन के पदाधिकारी।
विज्ञापन
जंग-ए-आजादी में काकोरी कांड को अंजाम देने वाले पं रामप्रसाद बिस्मिल, अशफाक उल्ला खां, राजेंद्र लाहिड़ी के बलिदान दिवस को भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मृति दिवस के रूप में याद किया। क़स्बा स्थित पार्टी कार्यालय पर मंगलवार को बैठक हुई । इस अवसर पर क्षेत्र से जुटे कार्यकर्ताओं ने इन क्रांति वीरों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर बलिदानी गाथा को याद किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित गोष्ठी में भाजपा के संजय प्रजापति ने कहा कि पं रामप्रसाद बिस्मिल,अशफाक उल्ला खां, राजेंद्र लाहिड़ी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के चमकते हुए सितारे थे। उन्होंने अपनी शहादत देकर पूरे देश में क्रांति की एक लहर पैदा कर दी। 23 से 29 वर्ष की अवस्था में दिए गए इनके बलिदानों ने देश के नौजवानों में गुस्से का अंगार भर दिया। प्रमुख रूप से चेयरमैन वेदना सोनकर, जिला मंत्री संतोष राय, विकाश वर्मा, श्रीकांत श्रीवास्तव, सुरेश, पप्पू गुप्ता, सुभाष मौर्या, अवधेश राय, प्रेम पटेल, रत्नेश, प्रह्लाद दास सुरेंद्र राय, चन्दन शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।उधर, क्रांतिकारी लोक अधिकार संगठन एवं इंकलाबी मजदूर केंद्र के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को शहीदों की याद में जुलूस निकाला गया। आजमगढ़ मोड़ से निकला जुलूस रोडवेज, बालनिकेतन, कोतवाली, रौजा, चौक से वापस रौजा आकर जनसभा में तब्दील हो गया।
वक्ताओं ने कहा कि काकोरी के शहीद अशफाक उल्लाह खां, पंडित राम प्रसाद विस्मिल, रोशन सिंह, राजेंद्र लाहिड़ी साम्राज्यवाद एवं पूंजीवाद के विरुद्घ लड़ते हुए शहीद हुए। ये शहीद आज भी साम्राज्यवाद-पूंजीवाद के खिलाफ लड़ने वाले क्रांतिकारियों, कम्युनिस्टों और क्रांतिकारी जनसंगठनों को प्रेरित करते हैं। कहा कि पूंजीवाद खत्म करने और समाजवादी व्यवस्था कायम करने के लिए जो लड़ाई जारी है, उसे मजदूर, किसान और आम जनमानस को एकजूट करके ही जीता जा सकता है। पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने की राजनीति करने वाली पार्टियों को मुंहतोड़ जवाब देना होगा। वक्ताओं में विजय कुमार शर्मा, प्रेम प्रकाश सिंह, राम जी सिंह रहे। इस दौरान चौथी प्रसाद, संजीव कुमा, सिकंदर, सरोज सिंह, तारकेश्वर, राज उजागर, यशवंत, लालू, कमल भारती आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें