फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कबड्डी के खेल में हुआ विवाद में दो गांवों में हुई जमकर मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के तुलसीपुर कुड़वा गांव में मंगलवार की देर शाम आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता खेल के बाद युद्ध का अखाड़ा बन गया। खेल के दौरान विवाद इतना बढ़ा कि दो गांवों के लोगों में मारपीट हुई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस मौके पर मिले दस घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाई। जांच के दौरान पता चला कि यह प्रतियोगिता बिना परमिशन के आयोजित की गई थी, इसके चलते पुलिस ने घटना के बाबत 40 नामजद तथा 200 अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज किया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के तुलसीपुर कुड़वा गांव में मंगलवार को देर रात बिना परमिशन के हो रही कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। रात करीब 11 बजे किसी बात को लेकर पड़ोस के गांव बंदीकला के कुछ युवकों से तुलसीपुर कुढवा गांव के युवकों में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों गांवों के लोगों में लाठी डंडे चलने लगे। इसमें दस लोग घायल हो गए, जिसमें से तीन लोग गंभीर हैं।
उधर विवाद की सूचना पर सीओ नंदलाल कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार पाठक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस सभी घायलों को सीएचसी भेजवाया। इस बाबत कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार पाठक ने बताया कि बिना परमिशन के कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे आयोजक सहित 40 लोगों को नामजद के साथ-साथ 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें