फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर संप्रेक्षण और शिशु गृह का किया निरीक्षण

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना में बाल शिशु गृह का निरीक्षण करते जिलाधिकारी अरूण कुमार और जिला विधिक सेवा प्? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। जनपद न्यायाधीश रामेश्वर, जिलाधिकारी अरुण कुमार, सचिव जिला विधिक प्राधिकरण कुंवर मित्रेश कुशवाहा ने राजकीय संप्रेक्षण एवं बाल शिशु गृह मुहम्मदाबाद गोहना का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां का जायजा लिया और अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए। जिला प्रोबेशन अधिकारी समर बहादुर सरोज ने बताया कि संप्रेक्षण गृह में 7 से 18 वर्ष की आयु के बच्चे हैं। जिलाधिकारी ने उन्हें दो ग्रुपो में रखने का निर्देश दिया। उन्होंने वहां पर चल रही कक्षाओं को देखा साथ ही किशोरों के लिए बन रहे भोजन का भी निरीक्षण किया। संयुक्त टीम ने ने बाल शिशु गृह मुहम्मदाबाद गोहना का निरीक्षण किया। जहां कुल 22 शिशु मिले। यहां सुबह के नाश्ते एवं भोजन के साथ उनके स्कूल जाने के संबंध में जानकारी ली। उधर, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुवंर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। सचिव ने महिला बंदियों से उनके मुकदमे मे हो रही पैरवी के संबंध में जानकारी ली। प्रभारी अधीक्षक को निर्देशित किया कि पाकशाला में कार्यरत लोगों की स्वच्छता एवं चिकित्सीय देखरेख पर विशेष ध्यान रखा जाए। निरीक्षण के दौरान लाल रत्नाकर अधीक्षक, जिला कारागार अवनीश सिंह, प्रभारी जेलर व अमर कुमार उप जेलर एवं अन्य कर्मचारी जन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें