नगर के बलिया मोड़ स्थित कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते जि?
- फोटो : MAU
मऊ। कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें पार्टी जिला अध्यक्ष इंतखाब आलम एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव डॉ. जनक कुशवाहा ने जिले के सभी न्याय पंचायत अध्यक्षों की सूची जारी की।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन को देखते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर यह सूची जारी की गई है। सभी न्याय पंचायत अध्यक्ष पंचायत चुनाव में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। प्रदेश सचिव जनक कुशवाहा ने कहा कि पंचायत चुनाव में न्याय पंचायत अध्यक्ष की भूमिका अहम होगी। यह हमारे सबसे निचली इकाई है जो कांग्रेस को मजबूत करने के लिए उनके कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी होगी। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार, राज मंगल यादव, अकरम प्रेमियर, विनोद कुमार ,शिवाजी कन्नौजिया आदि शामिल रहे।