फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद के बीच मनाई जयंती

Tue, 29 Aug 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,मऊ
विज्ञापन
क्रिकेट प्रतियोगिता
विज्ञापन
 हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जन्म दिवस पर मुहम्मदाबाद गोहना क्षेत्र के किंग्स इडेन इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। केजी और अपर की कक्षाओं के छात्रों के बीच सौ मीटर की रेस के अलावा छात्रों और अध्यापकों के बीच दोस्ताना क्रिकेट और हाकी मैच खेला गया।  स्कूल के चेयरमैन डा. प्रवीण मद्धेशिया और डायरेक्टर डा. मोनिका गुप्ता द्वारा संयुक्त रूप से खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। छात्रों के बीच 100 मीटर दौड़ की रेस करायी गयी। इसके अलावा छात्रों और अध्यापकों ने हाकी और क्रिकेट मैच मेजर ध्यानचंद को याद किया। प्रिंसिपल अरमान भारद्वाज ने छात्रों को मेजर ध्यानचंद के जीवन काल और उनकी उपलब्धियों की जानकारी दी। खेल अध्यापक शक्ति सिंह ने विभिन्न खेल की बारीकियों की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें