फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: विधायक निधि मामले में अवर अभियंता का बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। असलहा और विधायक निधि के मामले में बुधवार को सीजेएम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान असलहा मामले कोई गवाह उपस्थित नहीं हुआ, वहीं विधायक निधि के मामले में गवाह अवर अभियंता ओमप्रकाश पांडेय का बयान दर्ज हुआ। सीजेएम ने विधायक निधि के मामले में 20 फरवरी और असलहा मामले में 28 फरवरी की तिथि नियत की। एक मामला सरायलखंसी व दूसरा दक्षिणटोला थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन

पहला मामला दक्षिणटोला थाना क्षेत्र का है। अभियोजन के अनुसार तत्कालीन थानाध्यक्ष निहाल नंदन की तहरीर पर मुख्तार अंसारी सहित सात लोगों के विरुद्ध फर्जी असलहा प्रकरण में की गई पैरवी को आधार मानते हुए एफआईआर दर्ज हुई। जिसमें पुलिस ने मामले की विवेचना कर मुख्तार अंसारी सहित छह लोगों के विरुद्ध आरोप पत्र कोर्ट मे प्रेषित किया। कोई गवाह कोर्ट मंे उपस्थित नहीं हुए, सीजेएम ने 28 फरवरी की तारीख दी।
दूसरा मामला सरायलखंसी थाना क्षेत्र का है। मामले मे अभियोजन के अनुसार विधायक निधि के गबन के मामले में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक राम सिंह की तहरीर पर सरायलखंसी थाने मे एफआईआर दर्ज हुई। इसमें साक्ष्य की कार्यवाही चल रही थी। मामले मे गवाह अवर अभियंता ओमप्रकाश उपस्थित हुए, उनका बयान हुआ। सीजेएम ने जिरह के लिए 20 फरवरी की तारीख दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें