इंदारा। मधुबन थाना क्षेत्र के मर्यादपुर बाजार में छापामारी के दौरान अवैध रूप से टिकट बनाने का मामला सामने आया। रेलवे ई-टिकट दलाली के संबंध में लखनौर निवासी राम शरीफ मौर्य को टीम ने पकड़ा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार राम सरीफ आइ आरसीटीसी पर्सनल यूजर आईडी का इस्तेमाल करके ई-टिकट का अवैध कारोबार करता था। उसके पास से 7440 रुपये के नौ ई-टिकट आगे की तिथियों के, 3490 के चार सामान्य के टिकट, पीछे की तिथियों के 3980 रुपये के ई-टिकट बरामद किए गए। पूछताछ में राम सरीफ ने बताया कि वह करीब चार वर्षों से रेलवे टिकट बनाने का काम करता है। जरूरतमंद लोगों से ई-टिकट का ऑर्डर लेकर उन्हें 100 से 500 रुपये अधिक में उपलब्ध कराता है। छानबीन में पता चला कि कोई भी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल नही किया गया था।