संयुक्त विकास आयुक्त रविशंकर राय ने मंगलवार को मुहम्मदाबादगोहना विकास खंड क्षेत्र के भुजहीं गांव के पंचायत भवन का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में व्यापक पैमाने पर अनियमितता मिली। साफ सफाई दयनीय मिलने पर भड़क गए। सचिव सहित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिया। संयुक्त विकास आयुक्त ने निरीक्षण मेें गांव के पंचायत भवन में ऑडिटर द्वारा सोशल आडिट किया जा रहा था। सोशल आडिट के एक सदस्य सुदामा अनुपस्थित रहे। जिस पर डीडीसी ने अपनी नाराजगी व्यक्त किया। पंचायत भवन पर कई दिनों से साफ सफाई न होने के चलते गंदगी का अंबार लगा देख सचिव प्रतीक राय पर भड़क गए। तुरंत साफ सफाई कराने निर्देश दिया। प्रत्येक ग्राम पंचायत में लगभग पंचायत भवन का निर्माण कराया जा चुका है। प्रत्येक पंचायत भवन पर सहायक डाटा कंप्यूटर ऑपरेटर और पंचायत सहायक की नियुक्ति भी की जा चुकी है। प्रत्येक पंचायत भवन पर भौतिक संसाधन उपलब्ध कराया जा चुका है । इस मौके पर खंड विकास अधिकारी कलाधर पांडेय, अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी सत्यप्रकाश पांडेय, तकनीकी सहायक सुदर्शन यादव, ग्रामप्रधान पुष्पा देवी सचिव प्रतीक राय आदि शामिल थे।