फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए सपा से जुड़ें : लीलावती

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन विधानसभा क्षेत्र के ढढवल पटरांव में मंगलवार को सपा की ओर से जनचौपाल आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता मीरा मौर्य ने की और संचालन जानकी गोड़ ने किया। जनचौपाल को संबोधित करते हुए सपा की राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने महिलाओं से एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सपा महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के लिए समर्पित रही है। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि डबल इंजन सरकार में पीडीए वर्ग को परेशान किया जा रहा है। बढ़ती महंगाई और थानों-तहसीलों में आम जनता की समस्याओं से लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं।
विज्ञापन

उन्होंने अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी विचारधारा से जुड़ने और संविधान व लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। साथ ही, चुनाव आयोग और एसआईआर प्रक्रिया का जिक्र करते हुए भाजपा पर राजनीतिक चालबाजी करने का आरोप लगाया। इस दौरान भीमल कुशवाहा, अंगद मौर्य, रामजीत मौर्य, हरीशंकर यादव, शशिकला मौर्य, ज्ञानती मौर्य, तीजा मौर्य, इंद्रावती यादव और कुसुम मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें