फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव: मऊ में समाजवादी पार्टी ने किया प्रत्याशी घोषित, पढ़ें पूरा अपडेट

Fri, 28 May 2021 07:58 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मऊ

सार

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष पद चुनाव कार्यक्रम अभी घोषित नहीं हुआ है लेकिन समाजवादी पार्टी ने उम्मीदवारों को का नाम तय करना शुरू कर दिया है।  मऊ जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए राम नगीना यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। 
विज्ञापन
सामान्य सीट से रामनगीना यादव को बनाया प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए मऊ में समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को अपने पत्ते खोल दिए। पार्टी ने सामान्य सीट के लिए रामनगीना यादव को प्रत्याशी घोषित किया। जिलाध्यक्ष धर्म प्रकाश यादव ने पार्टी कार्यालय पर राम नगीना यादव के नाम की घोषणा की। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की संस्तुति पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी के लिए राम नगीना यादव के नाम की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


बता दें कि अभी भाजपा की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी क घोषणा नहीं की गई है। हालांकि भाजपा की ओर से पार्टी नेता मनोज राय और अखिलेश राजभर दो सदस्य जिला पंचायत सदस्य के रूप में चुनाव जीते हैं। उधर, बसपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। जबकि बसपा के सात अधिकृत प्रत्याशी जिला पंचायत सदस्य चुनाव जीते हैं, जबकि सुभासपा से भी दो प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। इसी क्रम में सपा के अधिकृत दो प्रत्याशी चुनाव जीते हैं। इसके बाद सभी प्रत्याशी निर्दल हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें