फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सीआईएसएफ जवान के घर का ताला तोड़कर गहने और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
- मधुबन थाना क्षेत्र के बनियाबान तिराहे का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मधुबन। थाना क्षेत्र के बनियाबान तिराहा निवासी सीआईएसएफ जवान अशोक कुमार सोनकर के बंद घर को चोरों ने शनिवार की रात निशाना बनाया। ताला तोड़कर अलमारी से सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चुरा ली। सूचना पर रविवार सुबह पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर जांच की। उनकी पत्नी शोभा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

तहरीर में उन्होंने बताया कि पति सीआईएसएफ के जवान हैं। उत्तराखंड के ऋषिकेश जिले में तैनात हैं। बच्चों की पढ़ाई के लिए घर में ताला बंद करके देवरिया मायके में रहती हैं। 17 जनवरी को पति के साथ घर आई थी। उनके घर के निचले तल पर एक व्यक्ति की ट्रांसपोर्ट कार्यालय है। रविवार सुबह 9 बजे कार्यालय खोलने पहुंचे तो मुख्य गेट का ताला टूटा था। सूचना पर वो भी पहुंची, ऊपर जाकर देखा तो दो कमरों में रखी अलमारी टूटी थी। उसमें रखा सोने का झुमका, एक जोड़ी टप्स, चार जोड़ी बिछिया, तीन चांदी के सिक्के, 56 इंच की टीवी और 30 हजार रुपये नकदी गायब थी। मधुबन सीओ अंजनी कुमार पांडेय ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की गई है। सर्विलांस टीम रात में आसपास एक्टिव मोबाइल नंबरों की डीटेल खंगाल रही है। जल्द ही चोर गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें