फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा प्रबंधन की नीतियों का जूनियर इंजीनियर संगठन ने जताया

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन ने सेवा नियमावली की सेवा शर्तों के विरुद्ध ग्रेडिंग व्यवस्था लागू करने की मंशा का विरोध जताया है। संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक के बाला जी कृष्णन से मिलकर विरोध जताया। वार्ता के दौरान प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि अवर अभियंता की कार्यप्रणाली में पहले वाणिज्यिक पैरामीटर नहीं हुआ करते थे परंतु अब पिछले एक साल से वाणिज्यिक पैरामीटरों पर भी अवर अभियंताओं की कार्यकुशलता की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन

जूनियर इंजीनियर निगम हित को सर्वोपरि मानते हैं तथा उसकी बेहतरी के लिए दिन रात परिश्रम करते हैं। परंतु क्षेत्रों में बिना समुचित पर्याप्त मात्रा में संसाधन उपलब्ध कराए ही यदि उनसे आदर्श उपभोक्ता सेवा की अपेक्षा की जाती है तो यह नैसर्गिक सिद्धांत के विपरीत होगा। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि बिना समुचित संसाधन के कार्यकुशलता का आंकलन करके उसके आधार पर भविष्य में सेवा शर्तों को प्रभावित करना कहीं से उचित नहीं है। बिना संसाधन के अवर अभियंताओं के साथ अन्याय होगा। अवर अभियंताओं ने कहा कि भविष्य में यदि किसी मनमाने तरीके से सदस्यों पर इस फैसले को थोपा जाता है तो संगठन लोकतांत्रिक तरीकों के विरोध करेगा। प्रतिनिधिमंडल में केंद्रीय उप महासचिव ई. नीरज कुमार बिंद, पूर्वांचल वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंजीनियर अवधेश यादव, पूर्वांचल अध्यक्ष इंजीनियर शत्रुघ्न यादव तथा पूर्वांचल सचिव ई. आशीष सिंह उपस्थित रहे। जनपदीय शाखा के मुकेश सिंह, सुशील कुमार सहित सभी अवर अभियंताओं ने प्रांतीय संघ के विरोध का समर्थन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें