नगर क्षेत्र के रोडवेज स्थित एक प्लाजा में सोमवार को हेयरकटिंग स्पेशलिस्ट जावेद हबीब ने सेमिनार में ब्यूटीशियन्स को हेयर कटिंग का गुर सिखाया। मुंबई से सेमीनार में पहुंचे हेयरकटिंग स्पेशलिस्ट जावेद हबीब ने कहा कि कुशल कारीगर वही है जो अपने दिमाग से काम लेता है।
यह पेशा इतना जोखिम भरा है कि सावधानी पूर्वक काम नहीं किया तो ग्राहक का सारा लुक खराब हो सकता है। ऐसे में सभी को काफी सावधानी के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने ब्यूटीशियन्स को हेयर कटिंग, थ्री स्टेप, हेयर मसाज, हेयर कलरिंग, हेयर थेरेपी आदि के बारे में विस्तार से बताया।
सेमीनार में उन्होंने स्वयं सबके सामने बाल काटकर ब्यूटीशियन्स का उसका हुनर सिखाया। करीब तीन घंटे तक चले सेमीनार में महिलाओं द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों और उनकी समस्याओं को जावेद हबीब ने काफी खुशनुमा माहौल के साथ दूर किया।
इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक धीरज जायसवाल ने जावेद हबीब को स्मृति चिह्न भेंट किया। सेमीनार में मुख्य रुप से शोभा पांडेय, नीलम, सुषमा, प्रतिभा, पुष्पा, नुपुर, करिश्मा आदि मौजूद रहीं।