फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 2023, 2024 से ज्यादा सर्द रही 2025 की 2 जनवरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। ठंड ने इस साल दो जनवरी को तीन साल को रिकॉर्ड तोड़ दिया। जहां 2023 और 2024 की तुलना में न्यूनतम तामपान क्रमश: पांच और तीन डिग्री तक कम दर्ज किया गया। इसकी वजह दिसंबर से पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का मैदानी क्षेत्रों में पड़ने वाला असर मानी जा रही है।
विज्ञापन

इसके चलते नए साल के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को गलन भरी ठंड रही। वहीं तीन बाद धूप निकली, लेकिन यह भी महज एक घंटे के लिए। इसके चलते ठंड से जिलेवासियों को राहत नहीं मिल सकी।
हर साल की अपेक्षा अभी तक दिसंबर माह में लोग ठंड का एहसास नहीं कर पाए थे। जनपद में मंगलवार को जहां अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम पारा 10 डिग्री था। जबकि बृहस्पतिवार को तापमान अधिकतम 19 और न्यूनतम 9 डिग्री था।
विज्ञापन

आठ किलोमीटर प्रतिघंटे से चलने वाली हवाओं से लोग ठिठ़ुरे दिखेे। ठंड के आंकड़े को देखंे तो दो जनवरी 2024 को न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस और दो जनवरी 2023 को 14.07 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शहर के मिर्जाहादीपुरा से लेकर बाल निकेतन तिराहा, गाजीपुर तिराहा, आजमगढ़ तिराहा, सलाहाबाद मोड़, भीटी, बलिया मोड़, ब्रह्मस्थान सहित अनेक स्थानों पर अलाव जल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें