फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनमानस में सेवा भाव होता है भारतीय स्काउट गाइड का वास्तविक रूप

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर स्थित डीएवी इंटर कॉलेज के मुख्य भवन में भारतीय स्काउट गाइड का स्थापना दिवस मनाया गया। इसमें स्काउट गाइड को सेवाभाव पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि भारतीय स्काउट गाइड का वास्तविक रूप जनमानस में सेवा भाव एवं समर्पण का होता है। भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष देवभास्कर तिवारी ने कहा कि सात नवंबर सन 1950 में इसकी स्थापना हुई थी। इसका नाम भारतीय स्काउट गाइड रखा गया जबकि भारत में स्काउटिंग की शुरुआत 1909 में हुई थी। भारतीय स्काउट बहुत ही विश्वसनीय वफादार एक दूसरे का मित्र और पशु पक्षियों का मित्र एवं प्रकृति का प्रेमी होता है। इस अवसर पर बीके श्रीवास्तव, देव भूषण वन माली, ओम प्रकाश मौर्य, नीलम गुप्ता, राकेश कुमार, अखिलेश चौहान, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, ऋषिकेश पांडेय, इंदिरा तिवारी, अर्पिता सिंह, रंजना यादव उर्वशी रमा उपाध्याय आचल खरवार राहुल तिवारी राजेश कुमार तिवारी को कोविड-19 एवं मिशन शक्ति के विभिन्न कार्यक्रमों में सक्रिय सहयोग करने पर प्रमाण पत्र दिया गया एवं सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कोविड-19 में सराहनीय कार्य के लिए देव भास्कर तिवारी प्रधानाचार्य डी ए वी इंटर कॉलेज मऊ को प्रशस्ति देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यालय के अनिल कुमार, विमल, अरविंद कुमार त्रिपाठी, सुमित, अरविंद कुमार, अमित कुमार शर्मा, प्रसूनलता, कंचन लता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें