फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: नौ सीएचसी पर खुलेंगे जनऔषधि केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के आठ ब्लॉक के आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर जल्द ही मरीजों को सस्ते दरों पर दवाइयां उपलब्ध होंगी। इन केंद्रों पर प्रधानमंत्री जनऔषधि केंद्र खोला जाएगा। इसकी प्रक्रिया पूरी हो चुकी हैं, जल्द ही यहां जनऔषधि केंद्र खुलेगा। वर्तमान में जिले के 54 सरकारी अस्पताल में से जिला अस्पताल, महिला अस्पताल के अलावा घोसी सीएचसी पर है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर राहुल सिंह ने बताया कि जिले के नौ समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोपागंज, परदहा, रतनपुरा, फतेहपुर मांडव, दोहरीघाट,रानीपुर, मुहम्मदाबाद गोहाना, बड़रांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए आयुष्मान भारत व प्रधानमंत्री जन औषधि देख रही साचिफ संस्था ने लखनऊ में टेंडर करा लिया है।
अप्रैल माह के आखिरी सप्ताह तक सारी प्रक्रिया होने पर यह सुविधा शुरू हो जाएगी। जिले के 100 बेड के दो बड़े अस्पताल जिला अस्पताल, महिला अस्पताल और घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में यह सुविधा होने से सस्ती दर पर दवाएं मिल रही हैं। प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र पर मिलने वाली इन सस्ती दवाओं से लोगों का अन्य दवाओं के दामों के तुलना में करीब 50 से लेकर 90 प्रतिशत तक बचत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें