फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में लेनदेन में विलंब पर सड़क किया जाम

Mon, 18 Apr 2016 11:43 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
विज्ञापन
बैंक के कामकाज से गुस्साए लोग जाम लगाते हुए
विज्ञापन
नदवासराय बाजार स्थित भारतीय स्टेट बैंक में कैश काउंटर से उपभोक्ताओं से रुपयों के लेनदेन में हो रहे विलंब से नाराज लोग सड़क पर उतर गए। सोमवार को उपभोक्ताओं एवं स्थानीय व्यापारियों ने डेढ़ घंटे तक चक्काजाम कर दिया। लोगों ने व्यवस्था में शीघ्र सुधार की मांग की। बैंक मैनेजर के आश्वासन पर भी लोग नहीं माने। इस दौरान पुलिस भी मौके पर पहुंची।   
विज्ञापन

लोगों की मांग थी कि लेनदेन की व्यवस्था और आसान की जाए। लोगों की पीड़ा थी कि अपने ही रुपये लेने के लिए उन्हें घंटों लाइन में खड़े रहना पड़ता है। फिर भी कैशियर और कर्मचारी अपनी मनमानी करते हैं।   
कई बार घंटों लाइन में लगने के बाद भी कैश या तो जमा नहीं होता या निकासी नहीं होती। कर्मचारी आए दिन तकनीकी खराबी, एक कैश काउंटर का बहाना बनाकर उन्हें परेशान करते रहते हैं।
विज्ञापन


इस बाबत शाखा प्रबंधक हरिमूर्ति ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण लेन-देन बंद है। नेट ठीक करने के लिए कर्मचारी ठेकमा से बुलाया गया है। उसके आते ही नेट की कठिनाई दूर हो जाएगी। तथा बंद लेन-देन चालू हो जाएगा। उधर बैंक में उपभोक्ताओं की परेशानी पर वरिष्ठ नागरिक सेवा निवृत्त शिक्षक रामदरश त्रिपाठी ने बताया कि जब यह शाखा खुली तो आस जगी कि समय से सुविधानुसार लेन-देन होगा , लेकिन तमाम गड़बड़ियों के कारण अब निराशा होती है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें