फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस साल से झेल रहे जाम, नहीं बना आरओबी

विज्ञापन
नगर के बालनिकेतन स्थित रेलवे फाटक बंद होने के बाद रूके लोग।संवाद - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। शहर के बाल निकेतन क्रासिंग पर दस साल से जाम झेल रहे लोगों को अभी भी राहत की उम्मीद नहीं है। रेलवे की ओर से बनाए जाने वाले आरओबी का लोगों को अब भी इंतजार है। हाईकोर्ट के दखल के बाद भी कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है। ऐसे में लोग अब यहां लगने वाले जाम से आजिज आ चुके हैं। क्रासिंग से होकर प्रतिदिन 38 ट्रेनें गुजरती हैं। एक बार फाटक बंद हो जाने पर घंटे भर से अधिक समय तक आवागमन ठप हो जाता है। अक्सर एक बार फाटक बंद होने पर कई ट्रेनों को गुजारा जाता है। तब तो और भी देरी होती है। फाटक बंद होते रहने पर शहर की सभी प्रकार की गतिविधियां ठहर सी जाती हैं। फाटक पर ओवर ब्रिज निर्माण की मांग कई दशकों से उठ रही है। लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। एक समाजसेवी किसान नेता की पहल पर हाई कोर्ट ने यहां ओवर ब्रिज निर्माण पर निर्णय लेने के लिए जिलाधिकारी और रेल अधिकारियों को निर्देश दिया। कुछ कागजी कार्रवाई हुई भी पर वित्तीय स्वीकृति के अभाव में यह अभी तक लटका पड़ा है। ओवरब्रिज निर्माण के लिए कांग्रेस नेता कल्पनाथ राय ने अपने जीवन काल में प्रयास किया था। कुछ मशीनें यहां आ गई थीं लेकिन उनके असामयिक निधन के बाद निर्माण अधर में लटक गया। व्यापारिक और कई सामाजिक संगठनों ने निर्माण की मांग उठाई। लेकिन नतीजा सिफर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें