फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: जल शक्ति मंत्री ने जाना माइनरों का हाल

विज्ञापन
परदहां ब्लाक के पिपरीडीह बाजार में छत पर उत्पात मचाता बंदरो का झुंड।संवाद
विज्ञापन
दोहरीघाट, मऊ। स्वतंत्रता दिवस पर शुक्रवार को जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह दोहरीघाट कस्बा पहुंचे। भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वहां से मंत्री चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल पर पहुंचकर निरीक्षण किए।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बातचीत कर नहर और माइनरों में पानी की स्थिति को जाना। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं और किसानों से सिंचित क्षेत्र में पानी की व्यवस्था का फीडबैक लिया। किसानों ने परेशानी बताते हुए शारदा सहायक नहर खंड-32 में पानी छोड़ने की मांग की।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतोष राय ने पत्रक देकर बताया कि शारदा सहायक नहर खंड-32 पानी न आने के कारण कुसुम्हा, सीयरही, बर्जला, शाहपुर, रेयाव, पनइल, मादी गांव के किसानों को धान की सिंचाई में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

मधुबन रोड साइफन से हेडकैनाल जाने वाली सिंचाई विभाग की सड़क पूरी तरह से खराब हो गई है। कैबिनेट मंत्री ने अधिशासी अभियंता शारदा सहायक खंड-32 आजमगढ़ हर्षित गुप्ता को समस्या का तुरंत निस्तारण करने, समय से सिल्ट की सफाई, नहर की दीवारों पर हो रहे पानी के रिसाव को ठीक करने का निर्देश दिया।
कैबिनेट मंत्री ने पंप कैनाल परिसर में आम के पांच पौधे लगाए। इस दौरान मनोज राय, संतोष राय, शिवदेनी उर्फ साधू, पवन कुमार, अवधेश कुमार, राहुल प्रधान, सतीश शाही, बाबूराम चौहान सुरेंद्र गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।

परदहां ब्लाक के पिपरीडीह बाजार में छत पर उत्पात मचाता बंदरो का झुंड।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें