फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम के कर्मचारियों ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
लेक्ट्रेट पर मांगों को लेकर जुलूस निकालकर करते उत्तर प्रदेश जल निगमन संघर्ष समिति के बैनर तले प्? - फोटो : MAU
विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेश जल निगम संघर्ष समिति के नेतृत्व में जल निगम के कर्मचारियों ने शुक्रवार को मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कर्मचारियों ने अपने कार्यालय से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकालकर पहुंचे। साथ ही नारेबाजी कर मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें कर्मचारियों ने चेतावनी दिया कि यदि उनकी मांगों पर सुनवाई नहीं की गई तो वो बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन

निगम के अधिशासी अभियंता एमए किंदवई ने बताया कि सितंबर माह से किसी भी कर्मचारी को वेतन नहीं दिया गया है और न ही 2016 से सेवानिवृत्त लोगों का भुगतान हुआ है। जिससे सभी भुखमरी की कगार पर आ गए हैं। साथ ही संगठन की मांग है कि 2018 के मृतक कर्मचारियों के सदस्यों को तत्काल अनुकंपा नियुक्ति दी जाए। कहा कि तीन मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया गया है। किदवई ने बताया कि यदि ज्ञापन देने के बाद भी उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो 16 फरवरी को कर्मचारी क्रमिक अनशन करेंगे। इसके बाद भी यदि सुनवाई नहीं हुई तो आगामी 23 फरवरी से आमरण अनशन शुरू होगा। इसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। साथ ही आगे के आंदोलन की रणनीति तय की जाएगी। ज्ञापन देने वालों में बलवंत सिंह, मनोज मौर्य, हर्षचंद्र राम, अमित सिंह, सचिन प्रजापति, सुनील कुमार अनुज यादव सहित दर्जनों कर्मचारी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें