फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल जीवन मिशन : आधा फीट गहराई में ही डाल दिया गया पाइप

विज्ञापन
गोफ़ा गाँव मे आधा फीट गहराई में पाइप डालते मजदूर।संवाद
विज्ञापन
अमिला। सरकार भले ही जल जीवन मिशन के तहत हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के बड़े-बड़े दावे कर रही हो, लेकिन दोहरीघाट ब्लॉक क्षेत्र के गोफा ग्राम पंचायत के हुडहरा में योजना की जमीनी हकीकत इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है।
विज्ञापन

यहां जलापूर्ति के लिए बिछाई जा रही एचडीपीई पाइपलाइन को कथित तौर पर महज आधा फीट गहराई में ही डाल दिया जा रहा है।
ग्रामीणों का आरोप है कि पाइप डालने वाली कार्यदायी संस्था द्वारा करीब 100 मीटर पाइपलाइन इतनी कम गहराई में बिछा दी गई है। ग्रामीण राकेश सिंह, सचिन व सूरज सिंह आदि का कहना है कि इतनी कम गहराई में पाइप डालने से भविष्य में इसके क्षतिग्रस्त होने की आशंका बनी रहेगी।
वाहनों के आवागमन एवं खेतों में होने वाले कार्य के दौरान पाइप टूटने पर जलापूर्ति प्रभावित हो सकती है।ग्रामीणों के मुताबिक, निर्धारित मानकों के अनुसार पाइपलाइन को करीब एक मीटर गहराई में तथा 300 मिमी व्यास के मानक के अनुरूप डाला जाना चाहिए। इसके बावजूद मौके पर मानकों की अनदेखी किया जा रहा है। ग्रामीणों ने कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें