मधुबन तहसील क्षेत्र के रसूलपुर मोर्चा व सूरजपुर गांव में लगातार तेरहवें दिन भी घाघरा नदी का तांडव जारी रहा । नदी उत्तर से दक्षिणी छोर की ओर कटान करती हुई आबादी तथा धार्मिक स्थलों की तरफ बढ़ रही है।इससे तटवर्ती इलाके के लोग दहशत में जी रहे हैं। अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर अवर अभियंता अवधेश कुमार यादव ने कटान क्षेत्र का सर्वे किया। मधुबन तहसील क्षेत्र के घाघरा नदी के तटवर्ती गांव रसूलपुर मोर्चा व सूरजपुर में कटान जारी रहने से तटवर्ती गांवों के ऊपर खतरा मंडराने लगा है। नदी उत्तर के तरफ से दक्षिणी छोर पर गहरी खाई बनाती हुई कटान करती हुई धार्मिक स्थलों के समीप पहुंच गई है।जिससे नाथ बाबा मंदिर, राम जानकी मंदिर, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय बैदापुर, सूरजपुर सहित दर्जनों मकान नदी के जद में आ गए हैं।इसके बावजूद प्रशासन की तरफ से कटान समस्या का समाधान ढूढा नहीं जा सका है। सिचाई विभाग के अधीक्षण अभीयंता के निर्देश पर अवर अभीयंता अवधेश यादव शुक्रवार को सुबह 10 बजे कटान स्थल सर्वे किया। इस संबंध में क्षेत्र के रामनगीना यादव, सुखनंदन यादव, सुखई यादव, रामनरायन यादव, बलिराम यादव, रामाश्रय यादव, गिरिजा यादव, जगधारी यादव, अवधेश यादव का कहना है कि नदी कटान करते हुए तेजी से आबादी की तरफ बढ़ रही है, लेकिन अभी तक कटान रोकने का उपाय नहीं किया जा सका है