फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: एक साल हो गए, काम है अधूरा, बारिश है करीब

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी अरुण कुमार ने सरयू नदी के किनारे सूरजपुर स्थित राम जानकी मंदिर के पास कटान से बचाव के हो रहे कार्य का निरीक्षण किया। परियोजना को शीघ्र पूरा कराने का निर्देश दिया। सरयू नदी के दाएं तट पर सूरजपुर में राम जानकी मंदिर है। बाढ़ से बचाव कि लिए आठ दिसंबर 2022 को स्वीकृत हुई परियोजना 18 मार्च 2023 को शुरू हुई। इसे 17 मई 2023 का पूर्ण होना था। लेकिन अब भी परियोजना का कुल 80 प्रतिशत ही कार्य हो सका है। परियोजना की लागत 3.3120 करोड़ है।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को इस माह के अंत तक समस्त कार्यों को गुणवत्ता पूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया। इस दौरान वहां उपस्थित स्थानीय लोगों से भी जिलाधिकारी ने बाढ़ के दौरान आने वाली समस्याओं की जानकारी ली।
लोगों ने बताा कि सूरजपुर में राम जानकी मंदिर के पास ही बहने वाले लगभग 300 मीटर लंबे नाले की वजह से बाढ़ के दिनों में गांव में पानी घुस जाता है। इसपर जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी, दोहरीघाट को मनरेगा अथवा किसी अन्य मद से बाढ़ के समय नाले द्वारा उत्पन्न समस्या को स्थाई रूप से दूर करने के निर्देश दिया। अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी को ठेकेदार द्वारा कराए जा रहे कार्य की गुणवत्ता की भी जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस दौरान अधिशासी अभियंता सिंचाई विरेंद्र कुमार, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी आरएन सिंह यादव, तहसीलदार घोसी सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें