फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: क्रय केद्रों पर पसरा सन्नाटा, आढ़तिए खरीद रहे गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। गेहूं खरीद समय सीमा में सिर्फ दो दिन ही बचे हैं, लेकिन गेहूं खरीद लक्ष्य के सापेक्ष नाम मात्र ही खरीद हो सकी है। कारोबारी समर्थन मूल्य के बराबर तो कहीं समर्थन मूल्य से ज्यादा किसानों से खरीद ले रहे हैं। ऐसे में किसान क्रय केंद्र जाने से कतरा रहे हैं। क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसर रह रहा है। अभी तक लक्ष्य 35 हजार एमटी के सापेक्ष 2331.75 एमटी ही खरीद हो पाई है। जिला प्रशासन की तरफ से जनपद में मोबाइल योजना के तहत किसानों से घर-घर जाकर गेहूं खरीद करने का फरमान जारी किया गया है।
विज्ञापन

किसानों को गेहूं की फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए जिले में 50 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। गेहूं खरीद के लिए खाद्य विभाग, पीसीएफ, भारतीय खाद्य विभाग सहित तीन एजेंसियों को नामित किया गया है। समर्थन मूल्य के बराकर आढ़तिए किसानों को नगद भुगतान कर गेहूं खरीद ले रहे हैं। ऐसे में किसान क्रय केंद्र का रुख नहीं कर रहे हैं। ऐसे में क्रय केंद्रों पर सन्नाटा पसरा रहता है। जिला प्रशासन की तरफ से जिले में मोबाइल योजना के तहत किसानों से घर-घर जाकर गेहूं खरीदने का फरमान जारी किया गया है। साथ ही जिलाधिकारी ने पंचायत विभाग, पूर्ति विभाग, कृषि विभाग के कर्मचारियों तथा लेखपालों को गांव स्तर पर किसानों से संपर्क कर गेहूं बेचने के लिए प्रेरित करने का फरमान जारी किया है। अभी तक 762 किसानों से 2331.75 एमटी खरीद हो सकी है। जबकि 3402 किसानों का पंजीकरण कराया गया है। वर्ष 2022-23 में धान खरीद लक्ष्य 60 हजार एमटी लक्ष्य पूरा हो गया था। इस बाबत अपर जिलाधिकारी बीपी सिंह का कहना है कि मोबाइल योजना के तहत किसानों से गेहूं खरीद की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें