भीटी स्थित रामस्वरुप भारती इंटर कालेज में बुधवार को जनसंघ के पूर्व विधायक बृजमोहन दास अग्रवाल उर्फ लल्लू बाबू की 12वीं पुण्यतिथि पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रुप में भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ल रहे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
गोष्ठी के शुरुआत में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेन्द्र दत्त शुक्ल, पूर्व विधायक प्रो.रामजी सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने बृजमोहन दास के चित्र पर मार्ल्यापण किया। अपने संबोधन में उपेन्द्र दत्त शुक्ल ने कहा कि बृज मोहन दास केवल मऊ के ही नही बल्कि सम्पूर्ण प्रदेश के नेता थे। उनका जीवन मनीषियों के समान था।
आज उनके पदचिह्नों पर चलकर ही एक स्वच्छ और सुंदर समाज का निर्माण किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत की पद्धतियां है भाषा है और परंपरा है इन सभी के बारे में एक एक अर्थपूर्ण अभियान हम सब को अपने मन में जागृत करना होगा। पूर्व जिलाध्यक्ष हौसला प्रसाद उपाध्याय, अरविंद सिंह, मुन्ना दूबे, भरत लाल राही, उमाशंकर तिवारी, मदन सिंह, हरिहर प्रसाद गुप्ता, रमेशचंद, जगरनाथ सिंह मौजूद थे।