शनिवार को मौसम बदला आसमान में दिन भर छाए रहे बादल।संवाद
पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मिली राहत के बीच शनिवार को मौसम में फिर बदलाव देखने को मिला। अधिकतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई, जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
दोपहर के समय तेज धूप के कारण प्रमुख मार्गों पर लोगों की आवाजाही कम रही। दोपहर बाद लगभग एक बजे मौसम ने करवट ली और नगर सहित जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं बारिश हुई। बारिश के बाद धूप निकलने से उमस का असर बरकरार रहा।
शनिवार सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। सुबह लगभग सात बजे से ही धूप तेज और असहनीय महसूस हुई। दिन चढ़ने के साथ धूप और तेज होती गई, जबकि बीच-बीच में धूप-छांव का सिलसिला भी बना रहा।
दोपहर के समय नगर सहित प्रमुख मार्गों पर लोगों की आवाजाही कम रही। बाहर निकलने वाले लोग सिर पर टोपी और गमछा लगाकर चलते नजर आए।
दोपहर बाद मौसम में बदलाव आया और कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी तथा कुछ क्षेत्रों में बारिश हुई। हालांकि थोड़ी देर बाद धूप निकलने से उमस का असर फिर बढ़ गया।
शनिवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 68 प्रतिशत रही, जबकि हवा की गति लगभग 6 किलोमीटर प्रति घंटा रही।
कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. विनय कुमार सिंह ने बताया कि 20 जून तक मानसून आने की संभावना है। मौसम वैज्ञानिक इस वर्ष अल नीनो के प्रभाव के चलते कम बारिश का अनुमान जता रहे हैं। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि जो किसान धान की नर्सरी नहीं डाल पाए हैं, वे 20 जून से पहले नर्सरी डाल दें तथा जिनके खेत में ढैंचा 40 दिन का हो गया है, उसकी पलटाई कर दें।