फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी आबादी को नीति-निर्माण में हिस्सा देना उनका स्वाभाविक अधिकार : गिरीश

विज्ञापन
नगर पालिका कम्युनिटी हाल में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन को संबो​धित करते जिले के प्रभारी मं
विज्ञापन
नारी शक्ति वंदन संशोधित अधिनियम को संसद में रोके जाने के विरोध में सोमवार को भाजपा की ओर से नगर के कम्युनिटी हॉल में महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने आक्रोश व्यक्त करते हुए विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला।
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि नारी वंदन अधिनियम का विरोध कर विपक्ष ने अपना महिला-विरोधी चेहरा उजागर कर दिया है। उन्होंने कहा कि देश की आधी आबादी को नीति-निर्माण में हिस्सा देना कोई उपकार नहीं, बल्कि उनका स्वाभाविक अधिकार है, जिसे कांग्रेस और उसके सहयोगियों ने दशकों तक बंधक बनाए रखा।
जिलाध्यक्ष रामश्रय मौर्य ने कहा कि यह आधी आबादी के प्रति नकारात्मक मानसिकता का परिचायक है।
लालगंज की पूर्व सांसद संगीता आजाद ने कहा कि इन दलों ने केवल संवैधानिक संशोधन या परिसीमन से जुड़े विधेयकों का ही विरोध नहीं किया, बल्कि करोड़ों माताओं, बहनों और बेटियों के साथ विश्वासघात किया है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय महामंत्री सुनील गुप्ता ने कहा कि नारी वंदन अधिनियम को जल्द लागू किया जाना चाहिए। इस अवसर पर संगीता द्विवेदी, नूपुर अग्रवाल, प्रीतुलता पांडेय, पूजा राय, पूनम सरोज, कृष्णा खंडेलवाल, नीलम सर्राफ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें