फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति, भाषा और क्षेत्रीय भेदभाव को मिटाकर एकजुट होना जरूरी : शैलेश

विज्ञापन
कोपागंज गौरीशंकर मंदिर में आयोजित हिंदू सम्मेलन में मौजूद लोग।संवाद
विज्ञापन
कस्बे के गौरीशंकर मंदिर प्रांगण में रविवार को हिंदू सम्मेलन में वक्ताओं ने भरी हुंकार
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
कोपागंज। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के तत्वावधान में कस्बे के गौरीशंकर मंदिर प्रांगण में रविवार को हिंदू सम्मेलन हुआ। मुख्य वक्ता शैलेश जी महाराज ने कहा कि जाति, भाषा और क्षेत्रीय भेदभाव को मिटाकर आज हिंदुओं को एकजुट होना जरूरी है।
सनातन धर्म और संस्कृति की रक्षा को लेकर वक्ताओं ने हुंकार भरी। सम्मेलन में हिंदू समाज को एकजुट रहने और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का आह्वान किया गया। मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग संघ चालक सुरेश शुक्ल ने कहा कि जाति, भाषा और क्षेत्रीय भेदभाव को मिटाकर एकजुट होना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। सामाजिक समरसता से ही देश को प्रगति के पथ पर आगे बढ़ाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सनातन की रक्षा के लिए समाज को जागरूक और संगठित रहना होगा। साथ ही लोगों से अनुशासित, कर्तव्यनिष्ठ और जिम्मेदार नागरिक बनने का आह्वान किया। ताकि देश के विकास में सभी का सक्रिय योगदान सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर अवधेश राय, कैलाश वर्मा, बिंदुकांत त्रिपाठी, सुनील राय, गोपाल, यक्ष त्रिपाठी, पीयूष राय आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता बापू इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रविंद्र राम और संचालन अजय राय ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें