फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कारण बताओ नोटिस जारी किया

विज्ञापन
विज्ञापन
संचारी रोग नियंत्रण व स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत रानीपुर ब्लॉक के फतेहपुर और पलिया ग्राम पंचायत में शुक्रवार को स्वच्छता कार्यों का निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने सफाई व्यवस्था, सफाईकर्मियों की उपस्थिति और अभियान की प्रगति का जायजा लिया। पलिया में एक सफाई कर्मचारी के अनुपस्थित मिलने पर उसे कारण बताओ नोटिस जारी कर दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

एडीओ पंचायत विजयशंकर यादव ने बताया कि शुक्रवार को जिला सलाहकार अंकित कुमार सिंह, और खंड प्रेरक प्रवीण सिंह के साथ गांवों में पहुंचे। फतेहपुर में सफाई टोली तालाब और नालियों की सफाई करने के बाद शिव मंदिर के पास स्वच्छता कार्य करती मिली। यहां तैनात 14 कर्मचारियों में से 12 कर्मचारी उपस्थित पाए गए, जबकि दो कर्मचारी मानव संपदा पोर्टल के माध्यम से अवकाश पर थे। पलिया में निरीक्षण के दौरान सफाई टोली में तैनात कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष साधु राम अनुपस्थित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें