फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को टपक सिंचाई के लाभ बताए गए

विज्ञापन
घोसी के सुल्तानपुर बरौना गाँव में किसान सहकारी चीनी मिल व गन्ना विभाग द्वारा आयोजित किसान गोष्ठ? - फोटो : MAU
विज्ञापन
घोसी। किसान सहकारी चीनी मिल और गन्ना विभाग की ओर से क्षेत्र के सुल्तानपुर बनौरा, कोपागंज में प्रगतिशील किसान दिनेश राय के आवास पर बसंत कालीन गन्ना कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। यहां किसानों को टपक सिंचाई विधि को व्यावहारिक रूप से दिखा कर जानकारी दी गई। कहा कम पानी से अधिक उपज लेने के साथ आय बढ़ाई जा सकती है। जिला गन्ना अधिकारी सुनील सिंह ने कहा कि टपक विधि में टैंक के पानी में यूरिया, डाई आदि को मिलाकर भी उपयोग कर सकते हैं। इससे कम खाद में अधिक उपज ले सकते हैं। पानी टैंक में कीटनाशक को भी मिलाया जा सकता है। इस तरह कम खर्च में अधिक उपज मिलने के साथ पर्यावरण भी सुरक्षित रहेगा। मुख्य गन्ना अधिकारी राम सेवक यादव ने कहा किसान भाई बसन्त कालीन गन्ना बोते समय अगेती गन्ना को प्रजातियो के गन्ने की ही बोआई करें। कहा कि जिन किसानों का गन्ना मूल्य बकाया है,वे मिल समिति या चीनी मिल से सम्पर्क कर कागजी कोरम पूरा कर ले सकते हैं। किसानों का आह्वान किया कि चीनी मिल पर ताजा एवम साफ सुथरा गन्ना की आपूर्ति करें, तथा अपनी पर्ची पर ही अपना गन्ना लाये, और सेंटर की पर्ची का गन्ना मिल पर न लायें। जो किसान सूखा, जड़ सहित गन्ना लाएंगे उनके अनुबंधन को निरस्त कर दिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें