फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करें शासन का सहयोग चमकेगा अलंकृत पार्क

Mon, 02 Feb 2015 11:25 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के बीचोंबीच कई बीघे में स्थित राजकीय अलंकृ त उद्यान कल्पवाटिका की बदहाली को शासन और लोगों के सहयोग से दूर किया जाएगा।
विज्ञापन



कल्पवाटिका की बदहाली का मामला संज्ञान में आने के तुरंत बाद जिलाधिकारी चंद्रकांत पांडेय ने इसका निरीक्षण किया और  जिला उद्यान अधिकारी को निर्देशित भी किया कि यहां के हालात सुधार जाएं।


नगर क्षेत्र के बलिया मोड़ पर राजकीय अलंकृत उद्यान कल्पवाटिका निर्माण के बाद रखरखाव के अभाव में बदहाल होता चला गया। इसकी वजह से लोग आराम के कुछ पल शांतिपूर्व वातावरण में मनाने से वंचित हो रहे हैं।
विज्ञापन



 इसी को लेकर सोमवार को विभिन्न संगठनों ने जिलाधिकारी से मिलकर गुहार लगाई। आईएमए, सेंट्रल बार एसोसिएशन, रोटरी क्लब, व्यापार मंडल, इनरव्हील क्लब, शिक्षक संघ, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन से जुडे़ लोगों ने राजकीय अलंकृत उद्यान कल्पवाटिका को सुंदर और इसका मरम्मत कराने की मांग की।
विज्ञापन



ज्ञापन में लोगों ने कहा कि पार्क में लाइट की संख्या बढ़ाई जाय, खराब पड़े फव्वारों की सफाई कराकर इसे चालू कराया जाय, फूलों के पार्क को बढ़ाया जाय, बच्चों के लिए झूलों आदि के साथ साथ स्वीमिंग पुल में पैडल बोट की व्यवस्था की जाय।


सभी ने आंतरिक सुरक्षा के लिए सुरक्षा गार्ड रखे जाय। ज्ञापन पाने के बाद जिलाधिकारी ने तत्काल  राजकीय अलंकृत उद्यान कल्पवाटिका का निरीक्षण किया।


वहां, पर जाकर सभी कमियों को देखा और जिला उद्यान अधिकारी बृजेश कुमार सिंह को निर्देश दिया। साथ ही सभी लोगाें ये सहयोग की अपील की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें