फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2118 संदिग्धों की आई जांच रिपोर्ट, चार मिले संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में शुक्रवार को 2118 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें चार नए संक्रमित मरीज मिले। कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2878 पहुंच गई है। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 908 संदिग्धों की जांच एंटीजेन से की गई। इसमें एक व्यक्ति संक्रमित मिला। वहीं लैब से आई 1218 जांच रिपोर्ट में तीन व्यक्ति संक्रमित मिले। संक्रमित मरीजों में दुबारी से एक, एसजी मार्ग ट्रेड से दो तथा दोहरीघाट से 12 वर्षीय किशोर संक्रमित मिला। नए संक्रमित मरीजों की संख्या 2878 पहुंच गई। इसमें 2770 मरीज रिकवर हो चुके है। 36 मरीजों की मौत हो चुकी है, वहीं सक्रिय 72 मरीजों में 48 मरीजों का होम आईसोलेशन में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें