मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ अब दहाई के आंकड़े में सिमटता दिख रहा है। रविवार को आई 2172 संदिग्धों की जांच रिपोर्ट में 12 मरीज मिले। वहीं एक मरीज की मौत से मृतक मरीजों का आंकड़ा 69 पहुंच गया। सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि रविवार को जिले में 1060 लोगों की जांच एंटीजेन से की गई।इसमें 2और ट्रूनाट जांच में 1 मरीज मिला। जबकि आजमगढ़ से आई 1112 आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में 9 मरीज मिले। संक्रमित मरीजों में नगर क्षेत्र के चार जगहों से, कोपागंज ब्लाक से पांच, परदहा ब्लाक से दो और एक अन्य जगह से मिला। अब कुल मरीजों की संख्या 8 हजार 73 पहुंच गई है।इसमें 7 हजार 718 मरीज रिकवर हो चुके है, 69 मरीजों की मौत हो चुकी है। सक्रिय 286 मरीजों में से 217 मरीजों का उपचार होम आईसोलेशन में किया जा रहा है।