मऊ। जिले में शुक्रवार को 16 सौ से ज्यादा संदिग्धों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें चार नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। नए संक्रमित मरीजों से कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2897 पहुंच गई।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 849 संदिग्धों की जांच एंटीजेन से की गई। इसमें एक व्यक्ति संक्रमित मिला। वहीं लखनऊ लैब से 785 संदिग्धों की रिपोर्ट आई। इसमें तीन लोग संक्रमित मरीज मिले। संक्रमित मरीजों में भौपोरा से एक, काशीपुर से एक, कोटिया से एक, खैैरा दुबारी से एक व्यक्ति संक्रमित मिला। नए मरीजों से कुल मरीजों की संख्या 2897 पहुंच गई। इसमें 2816 मरीज रिकवर हो चुके हैं। 36 मरीज की मौत हो चुकी है, सक्रिय 45 मरीजों में 18 मरीजों का उपचार होम आइसोलेशन में किया जा रहा है।