फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच में शनिवार को मिले 13 संक्रमित, संख्या हुई 2624

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों के मिलने का सिलसिला रुकने का नाम ही नहीं ले रहा। इसका अंदाजा शनिवार को 13 संक्रमितों के मिलने से लगाया जा सकता है। 13 मरीजों के मिलने से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2624 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि शनिवार को कुल 1832 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 13 पॉजिटिव मिले। संक्रमित मिले लोगों में सहादतपुरा से एक, बख्तावरगंज से एक, बोझी बाजार से एक, पतिला लुदुही से एक, रामपुर धनौली से दो, मधुबन से एक, देवकली विशुनपुर से एक, सीएचसी दोहरीघाट से दो, परदहा से एक, ताजोपुर से एक और कुर्थीजाफरपुर से एक है। इन सभी लोगों को होम आइसोलेशन के साथ बापू आयुर्वेदिक एल -1 अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही रैपिड रिस्पांस टीम कंटेनमेंट की कार्रवाई के साथ कांटेक्ट ट्रेसिंग में जुट गई। बताया कि जिले से अभी तक 52 हजार 187 का नमूना लैब भेजा गया है, इसमें 48 हजार 686 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 47 हजार 630 निगेटिव है तथा 3 हजार 501 की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है। बोले की अब तक की जांच में 2 हजार 624 संक्रमित पाए गए हैं इसमें 2 हजार 427 रिकवर हो चुके हैं। जबकी 33 की मौत हुई है और 164 सक्रिय मरीज हैं।बोले की एंटीजन टेस्ट के तहत 79 हजर 853 की जांच कराई गई है, इसमे 1506 पाजिटिव मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें