कोपागंज। नगर पंचायत के हॉट स्पॉट बने चांदपुरा मुहल्ले में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की दो सर्वे टीम ने 36 घरों में पहुंचकर लोगों की जांच किया। इस दौरान लोगों की स्क्रीनिंग कर उनकी जांच की गई। सर्वे के दौरान कोई व्यक्ति संदिग्ध नहीं मिला। आजमगढ़ के जीयनपुर बाजार स्थित सीएचसी पर तैनात डाक्टर डाक्टर कोपागंज नगर पंचायत के चंदनपुरा मुहल्ले के निवासी है। उनके कोरोना पॉजिटिव होने पर चंदनपुरा मुहल्ले को हॉट स्पॉट बनाया गया। जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग की तरफ से दो टीमो को लगाया गया। दोनों टीमों ने मिलकर शनिवार को 36 घरों की जांच किया। इस दौरान टीम ने 102 पुरुषों के साथ 125 महिलाओं का स्वास्थ परिक्षण किया। जांच के दौरान स्वास्थ टीम को कोई भी व्यक्ति 20 मई के बाद गांव आया नहीं मिला। बताते चले चंदनपुरा मुहल्ले के तीन गलियों को सील कर हॉटस्पॉट बनाया गया है।