फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौधरोपण से पर्यावरण का संतुलन बना रहता है:वनिका सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में शुक्रवार को पौधरोपण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य की पत्नी वनिका सिंह ने लोगों को पौधरोपण करने की सलाह देते हुए कहा कि पौधरोपण से हमें फल फूल के साथ ही छाया मिलती है। साथ ही पर्यावरण संतुलन में वृक्षों की भूमिका अहम होती है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने का आह्वान किया । इस दौरान मौजूद सीओ नगर की पत्नी ऋचा सिंह ने भी पौधरोपण में प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्ष आवश्यक है। इसके लिए जरूरी है कि हर कोई पौधरोपण करें। इससे मौसम समान्य रहता है, साथ ही साथ शुद्ध हवा मिलती है। इस दौरान महिला थाने की निरीक्षक अनीता सिंह, एसआई कंचन मौर्या, एसआई आरती, महिला आरक्षी मृदुला मौर्या, पुष्पा गुप्ता, उत्तम मिश्रा सहित अन्य महिला आरक्षी मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें