नगर पालिका के बहरीपुर डुमरांव में इंटरलॉकिंग कार्य का लोकार्पण करते नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमा
मऊ। नगर पालिका अध्यक्ष अरशद जमाल ने सोमवार को वार्ड नंबर 3 (बढ़ुआ गोदाम बहरीपुर डुमरांव) में 9.13 लाख रुपये से निर्मित इंटरलॉकिंग मार्ग का लोकार्पण किया। यह इंटरलॉकिंग सड़क मुख्य मार्ग से जितेंद्र सिंह के मकान तक बनाई गई है। पालिका अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक वार्ड में मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना और नालियों व सड़कों की स्थिति में सुधार करना पालिका प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि इस मार्ग के निर्माण से वार्ड वासियों को जलभराव और जर्जर सड़क की समस्या से निजात मिलेगी। इस अवसर पर वार्ड के सभासद प्रतिनिधि अरविंद ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे जनता को बड़ी राहत मिली है।